पं लोकमणि शर्मा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी

राजकीय महाविद्यालय, माँट जनपद मथुरा

(सम्बद्ध: डाॅ बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा)

कला संकाय

बी.ए.(त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम)-

बी.ए. के नवीनतम पाठ्यक्रम को निम्नवत् भागों में विभाजित किया गया है:-

वैकल्पिक विषय-

इनके अंतर्गत प्रत्येक विध्यार्थी को तीनो वर्ष अध्यन के लिए किन्ही तीन विषयों का चयन करना पड़ता है जिन्हें निम्न में से चुना जाता है-

हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य,संस्कृत साहित्य,अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र,शिक्षाशास्त्र, इतिहास,गृहविज्ञान, संगीत |

नोट:

  1. हिंदी भाषा,समान्य अंग्रेजी अथवा संस्कृत भाषा में से एक विषय का चयन करना अनिवार्य है |
  2. छात्र/छात्राओं को हिंदी साहित्य एवं अंग्रेजी साहित्य में से किसी एक विषय का तथा समाजशास्त्र एवं शिक्षाशास्त्र में से किसी एक विषय का चयन करना होता है |

एम.ए.(दुविवर्षीय पाठ्यक्रम)-

महाविद्यालय एसा स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास,अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र बिषयों में कक्षायें संचालित है |

  1. स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग के वे अभ्यर्थी ही अर्ह होंगे जिन्होंने सम्बंधित विषय में स्नातक परीक्षा न्यूनतम ४५ प्रतिशत प्राप्तांकों सहित उत्तीर्ण की हो | अनसुचित जाति, अनसुचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम ४० प्रतिशत प्राप्तांकों सहित स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है |
  2. स्नातकोत्तर कक्षाओं में अधिकतम दो वर्ष के अन्तराल के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया जा सकता है |